औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में उद्योग में भड़की आ#ग, करोड़ों रुपए का नुक्सान

Spread the love

सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी में देर रात आ#ग लग गई, जिससे कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आ#ग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कंपनी में रात करीब साढ़े 3 बजे लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मस्तराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बद्दी से 3, नालागढ़ से 2 ओर एक निजी उद्योग के फायर हाईड्रैंट की मदद से करीब 5 घंटे बाद आ#ग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने साथ लगते उद्योगों को सुरक्षित बचा लिया। लीडिंग फायरमैन  मस्तराम ने बताया कि आ#ग से उद्योग में रखी करोड़ों रुपए की मशीनरी व सामान जलकर राख हो गया है।