“हरियाली अमावस्या” के उपलक्ष्य पर आरोग्य भारती शिमला हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायत घर परिसर पलानिया जिला सोलन के प्रांगण में औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम प्लानियां पंचायत प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर, प्रांत आरोग्य मित्र प्रमुख प्रकाश शर्मा एवं स्थानीय जन सहभागिता से आयोजित किया गया। इसमें आंवला, बहेड़ा,हरड़,सहिजन, शमी, उदुम्बर, विल्व, कचनार प्रजाति के औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया।इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित ने वृक्षारोपण के महत्व को बताया और कहा कि वृक्षारोपण स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए आवश्यक है।
इस औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रांत अभिलेखागार व वैचारिक प्रमुख श्री महीधर प्रसाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में शिमला से डॉ अनिल मेहता , डॉ श्रीमती लीला पंडित, श्रीमती सुषमा सूद, श्रीमती नीलम धवन,श्री रोहिताश चंद्र , डॉ के डी शर्मा,श्री जीवन शर्मा ,श्री विजेंद्र धवन,श्री सुरेश गुप्ता, डॉ जगदीश शर्मा व शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने भी औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
निवेदक
(डॉ जगदीश शर्मा)
सचिव
आरोग्य भारती
शिमला हिमाचल प्रदेश