आज साई संजीवनी इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल सोलन में जी एन एम अंतिम वर्ष की छात्राओं ने
एक विशेष आभार कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें भजन का भी समावेश था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और शिक्षकों के बीच आभार और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष की छात्राओं ने संस्थान के निदेशक (डॉ. संजय अग्रवाल और डॉ. सविता अग्रवाल ) तथा सभी अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इन तीन वर्षों में सदा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद, छात्राओं ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी”, “मानस भजले गुरु चरणं ” जैसे लोकप्रिय भजन शामिल थे। भजनों की मधुर ध्वनि ने सभी उपस्थित लोगों के मन को शांति और भक्ति से भर दिया।
मुख्य अतिथि ड़ॉक्टर संजय अग्गरवाल कॉलेज के निर्देशक ने आभार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन में आभार व्यक्त करने की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आभार व्यक्त करना न केवल हमारे संबंधों को मजबूत बनाता है, बल्कि यह हमारे मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।”
कार्यक्रम के अंत में ,डॉ. संजय अग्रवाल ने छात्राओं को श्री सत्य साईं बाबा जी के चरण पादुकाएं और विभूति आशीर्वाद के रूप में दी । कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती के साथ हुआ।