अब घर बैठ कर पाएंगे ई केवाईसी :नरेंद्र धीमान

Spread the love

सोलन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अत्यंत जरुरी है

उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मई 2022 से प्रदेश भर में राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ई-केवाईसी संबंधित उचित मूल्य की दुकान और नजदीकी लोकमित्र केंद्र से की जा रही है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला सोलन में अभी तक केवल 89 प्रतिशत राशन कार्डधारकों द्वारा ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कुछ उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा की यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब मोबाइल एप EKYC -EDSHP मोबाइल ऐप के द्वारा भी आप घर बैठे ईकेवाईसी करवा सकते हैं