अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ मूक प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरकार से अनुरोध करता है कि दोषी अफताब पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो। प्रदर्शन के बाद विज्ञप्ति में अध्यक्ष शिवानी व सचिव विक्की जी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि श्रद्धा हत्याकांड मामला इकलौता ऐसा मामला नहीं है पिछले कुछ समय में ऐसे सैकड़ों मामले देखने को मिले है।
यह इस्लामिक षड्यंत्र है, सरकार को इसके उपर सख्त से सख्त कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दोषी अफताब को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है ऐसे कुकृत्य करने वाले दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा मिलनी चाहिए। श्रद्धा हत्याकांड लव जिहाद का एक उदाहरण है। सरकार को लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून जल्द से जल्द बनाने की आवश्यकता है,अन्यथा असंख्य बेटियां इसका शिकार होती रहेंगी।