UP में भयंकर हादसा; आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर

Spread the love


एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। यहां कन्नौज के नजदीक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक और बस में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सूबे के सीएम योगी ने हादसे की जानकारी ली है। सीएम ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि वे घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करें।फिलहाल, ट्रक और बस में टक्कर कैसे हुई, क्या कारण रहा? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। जिस बस की ट्रक से टक्कर हुई है। वह एक निजी बस है। जानकारी के अनुसार, जो दिल्ली से लखनऊ की तरफ आ रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। क़ानूनी प्रक्रिया के बाद ये शव उनके परिवारजन को सौंपे जाएंगे।