PM मोदी को सुनने के लिए रिज पर उमड़ने लगी भीड़, मौसम साफ….

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आएंगे। वह यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 11 बजे मंच पर पहुंचेंगे। लगभग डेढ़ घण्टे तक प्रधानमंत्री यहां मौजूद रहेंगे। इस दौरान मोदी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे।

केंद्र की एनडीए सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह का आयोजन हो रहा है। रिज मैदान पर प्रधानमंत्री व अन्य वीवीआइपी के बैठने के लिए हाईटेक मंच बनाया गया है। प्रधानमंत्री को सुनने आने वाले लोगों के लिए भी हाईटेक इंतज़ाम व व्यवस्था की गई है। 

अच्छी बात यह है कि राजधानी में आज मौसम पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है। रैली स्थल पर सुबह से लोगों का जुटना शुरू हो गया है। रिज का अधिकतर हिस्सा लोगों से खचाखच भर गया है। रैली पर आने के लिए लोगों को कड़े सुरक्षा उपकरणों से गुजरना पड़ रहा है।