राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने डी गैंग आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के बारे में जानकारी देने के लिए 25 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है और उसकी एक नई तस्वीर जारी की है.राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दाऊद इब्राहिम गैंग के छोटा शकील पर भी 20 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है. अन्य आतंकवादी अनीस इब्राहिम, जावेद चिकना और टाइगर मेमन पर 15-15 लाख रुपये का इनाम है.