हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में NH 707 पर एक बार फिर से कच्ची ढांग के समीप धंसने की घटना सामने आई है। जिससे इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
कच्ची ढांग के धंसने से शिलाई से पांवटा साहिब के बीच आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गई है। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से इलाके की सड़कों पर बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उधर प्रशासन सुबह से ही बहाली के कार्य में जुट गया था। बता दें कि विदाई से पहले मानसून हिमाचल प्रदेश पर कहर बनकर टूटा है। बीते कल हुई मूसलाधार बारिश से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में जमकर तबाही हुई है।