IAS अभिषेक जैन को कांग्रेस सरकार ने सौंपी शिक्षा व आईटी की जिम्मेदारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2002 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट आए हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार ने उन्हें सचिव (शिक्षा और आईटी) की जिम्मेदारी सौंपी है।मुख्य सचिव आर डी धीमान ने सोमवार को अभिषेक जैन की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक शिक्षा और आईटी सचिव के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सम्भाल रहे आईएएस अधिकारियों देवेश कुमार और डॉक्टर रजनीश को भार मुक्त कर दिया गया है।