HRTC की JCC का गठन, प्रबंधन को मांगों को लेकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Spread the love

एचआरटीसी चालक, परिचालक और कर्मचारियों ने शिमला में संयुक्त समन्वय समिति (JCC)का गठन कर सरकार के खिलाफ़ विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोलने की रणनीति बना ली है। एचआरटीसी की जेसीसी ने प्रबंधन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता के लिए बुलाने का समय दिया है और महीने की एक तारीख को सैलरी न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।  अगर कर्मचारियों को एक तारीख को 11 बजे से पहले सैलरी नहीं दी जाती है तो एचआरटीसी की जेसीसी इसको लेकर किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है।