HPS पदम ठाकुर का सेवा विस्तार रद्द, दिवंगत वीरभद्र सिंह के रह चुके है सुरक्षा अधिकारी

Spread the love

प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुलिस सुरक्षा अधिकारी रहे पदम् सिंह का सेवा विस्तार रद्द कर दिया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सोमवार को इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं।  दरअसल, पदम दास ठाकुर 31 अगस्त, 2022 को डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन पूर्व जयराम सरकार द्वारा इन्हें डीएसपी लीव रिजर्व टीटीआर शिमला में छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। उन्हें 01 सितंबर 2022 को सेवा विस्तार दिया गया। 31 मार्च 2023 तक इनका कार्यकाल रहना था।

अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पदम् ठाकुर का सेवा विस्तार रद्द कर दिया गया है। इससे पहले प्रदेश की कांग्रेस सरकार जल शक्ति विभाग के एक अधिकारी और सचिवालय के दो अधिकारियों के सेवा विस्तार और पुनररोजगार को रद्द कर चुकी है।