हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे के आकस्मिक निधन की दुखद खबर है। समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय प्रबल कौशिक का निधन चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में शनिवार सुबह हुआ है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक प्रबल कौशिक करीब एक माह से बुखार से पीड़ित था। इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले जाया गया। 
