CPIM प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर ने भरा नामांकन, कहा: इस बार जरूर होगा बदलाव

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहरी सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। जहां एक ओर भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है, वहीं CPIM के टिकेंद्र पंवर ने मगंलवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया। टिकेंद्र पंवर अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे.सीपीआईएम की रैली एजी चौक से ढ़ोल नगाड़ों के साथ उपायुक्त कार्यालय तक आई। इस दौरान टिकेंद्र पंवर ने कहा कि शिमला के उपमहापौर रहते हुए उन्होंने स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट शहर के लिए लाए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने स्मार्ट सिटी के पैसों की फिजूलखर्ची की है। उन्होंने कहा कि शिमला को शिमला बनाये रखने की जरूरत है।

जनता के समर्थन के बाद वह चुनाव मैदान में उतरें है। शिमला शहरी सीट पर पहले से राेचक मुकाबला रहा है। पिछली बार कांग्रेस ने हरीश जनारथा काे टिकट न देकर हरभजन सिंह भज्जी काे टिकट दी गई थी। इस पर हरीश जनारथा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं, कॉमरेडों का भी इस सीट पर दबदबा रहा है और पिछले कई चुनाव में नेक टू नेक फाइट यहां से CPIM उम्मीदवार ने दी है। जबकि इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरे जोर-शोर के साथ चुनावी समर में कूदी है।