CM का साला है तो क्या मारेगा…….

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ससुराल में उनकी पत्नी के भाई का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत नलसूहा के उपप्रधान मुख्यमंत्री के रिशेदार व प्रधान के पति के साथ कहासुनी हो रही है। उपप्रधान कह रहे हैं कि सीएम का साला है तो मारेगा। वहीं बीजेपी भी इस मामले में कूद पड़ी है। बीजेपी के जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके लिखा कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी के भाई ने मारपीट की जोकि शर्मनाक है। वहीं आज मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई युद्धवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। लेकीन वो आए बिना बयान दिए चले गए। प्रेस कांफ्रेंस नलसूहा की प्रधान विनीता शर्मा और उनके पति रविकांत शर्मा ने की। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार पर लगाए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। वहीं विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर को विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के आरोप भी लगाए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ससुराल नलसूहा में उनकी पत्नी के भाई पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। दरअसल ग्राम पंचायत नलसूहा में पिछ्ले तीन सालों से मनरेगा मजदूरों को एक भी पैसा नहीं मिला है। इसी के साथ 14वे वित्त आयोग व विधायक निधि से कार्य हुए लेकीन पेमेंट नहीं मिली। इसके लिए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीसी कांगड़ा के पास की थी। उसके बाद डीसी कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने बीडीओ प्रागपुर को जांच के आदेश दिए। बीडीओ आज शुक्रवार को नलसूहा पंचायत घर पहुंचे। लेकिन वहां जमकर हंगामा शुरु हो गया। बीडीओ प्रागपुर की कार्यवाही के दौरान हंगामा बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं उप प्रधान कुलवीर सिंह व पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई पर हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए। वहीं पंचायत प्रधान के पति रविकांत के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए। उपप्रधान व तीन पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी भी दी। उपप्रधान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से स्वयं हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने व न्याय की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री के साले व पंचायत प्रधान के पति की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रही है। यह मामला ब्लॉक प्रागपुर की ग्राम पंचायत नलसूहा का है। नलसूहा में ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सुसराल भी हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई और ग्राम पंचायत नलसूहा की प्रधान शनिवार को मिडिया के सामने अपना पक्ष रखने जा रहे हैं।

वहीं इस मामले पर बीजेपी के पूर्व मंत्री व जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर इसे शर्मनाक बताया है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने लिखा है कि आज मेरे विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर की ग्राम पंचायत नलसूहा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मारपीट का शर्मनाक वाक्या पेश आया है जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक मौजूदा माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ससुराल में उनके साले (पत्नी के भाई ) द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से मारपीट का वीडियो सामने आया है जोकि कांग्रेस सरकार के लिए भी एक शर्मनाक बात है। किसी व्यक्ति विशेष का रिश्तेदार होना किसी के लिए लाइसेंस नहीं कि वे आम जनता से मारपीट करें। जसवां प्रागपुर में कांग्रेस के हारे नकारे नेताओं द्वारा दवाब बनाने की व परेशान करने की पिछले कई दिनों से शिकायत आ रही है। समय- समय पर प्रशासन को भी हमनें इस बारे में जानकारी दी है। उसके बाद भी यह खेदजनक घटना आज नलसूहा पंचायत में हुई है। हम आगाह करना चाहते है कि प्रशासन इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्यवाही करें अन्यथा आने वाले समय में बड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।