हमीरपुर की जंगल रोपा पंचायत में घरेलू हिंसा की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश कुमार अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ मारपीट करता था। गुरुवार रात भी उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
मारपीट इतनी गंभीर थी कि प्रेमलता की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य व नमूने जुटाए। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।