कुल्लू के मलाणा में भीषण आग: तीन मंजिला 13 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Spread the love

कुल्लू के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात करीब 12 बजे तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 13 कमरों वाला पूरा मकान जलकर राख हो गया और घर का सामान भी नहीं बचाया जा सका।हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात आग ने एक परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। करीब रात 12 बजे तीन मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और 13 कमरों वाला मकान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग दिले राम के मकान में लगी। घटना के समय आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखा सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता के चलते मकान को बचाना मुश्किल हो गया।देखते ही देखते राख हो गया पूरा मकान
तीन मंजिला मकान में कुल 13 कमरे थे। आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते मकान जलकर राख हो गया। घर में रखा सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण कोई सामान सुरक्षित नहीं बचाया जा सका। मकान को भारी नुकसान पहुंचा है और परिवार के सामने अब रहने तथा जरूरी सामान की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।समय रहते बाहर निकले सभी लोग
इस भीषण अग्निकांड के बीच राहत की बात यह रही कि मकान में रह रहे सभी लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड के बाद गांव में नुकसान को लेकर चिंता का माहौल है।