कुमारहट्टी में मंडरा रहा था खतरा, भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील का पानी सुरक्षित निकाला, टला बड़ा खतरा

Spread the love

सकता था। इसी संभावित जोखिम को देखते हुए झील में जमा पानी को सुरक्षित तरीके से निकालने का कदम उठाया गया। पानी की निकासी के बाद आसपास के क्षेत्र पर मंडरा रहे संभावित खतरे को टालने में मदद मिली है।

इस संबंध में नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान भूस्खलन होने से पहाड़ी का मलबा नीचे आ गया था, जिसके कारण पानी का बहाव रुकने से कृत्रिम झील बन गई थी। ऐसे में जमा पानी को सुरक्षित तरीके से निकालना जरूरी था।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झील का पानी खोल दिया गया है, ताकि भविष्य में पानी के अचानक बहाव से किसी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने जन सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी था।