चूड़धार चोटी पर शिरगुल महाराज के मंदिर में दिव्य ‘कुरुड़’ स्थापित

Spread the love

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की चूड़धार चोटी  का नजारा बेहद आलौकिक व दैव्य था। 22 वर्षों के बाद शिरगुल महाराज  के प्राचीन मंदिर में कुरुड़ की स्थापना का दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ। दोपहर 12:56 बजे शिरगुल जी महाराज, जिन्हें भगवान शिव  का अवतार माना जाता है, के प्राचीन मंदिर में शांत महायज्ञ के पश्चात ‘कुरुड़’ स्थापना का कार्य शुरू हुआ। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के साक्षी हजारों श्रद्धालु बने। शिरगुल महाराज की जय के उद्घोष से चूड़धार चोटी की वादियां गूंज उठी।