भूस्खलन की चपेट में आया मकान ढहा, लाखों का नुकसान

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत रुहनकोठी के सियुका गांव में भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ढह गया। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस समय घर में कोई नहीं था। यह मकान चुहडू राम का था और पिछले वर्ष ही इस मकान का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। स्थानीय लोगों की मानें तो चुहड़ू राम की पत्नी बीमार है और उसका इलाज चंबा में चल रहा है। इनके दो बच्चे हैं जिनमें से बेटी उनके साथ है, जबकि बेटा बाहर पढ़ाई करता है। घर में कोई भी नहीं था। भूस्खलन के कारण घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया।