पति ने ब्ले#ड से पत्नी का गला रे#त खुद को भी किया लहू#लुहान

Spread the love

ऊना  के गगरेट के अंतर्गत पड़ते ओयल गांव में पति ने ब्ले#ड से पत्नी का ग#ला रे#त कर खुद का गला भी ब्लेड से रेत डाला। पति द्वारा पत्नी का गला रे#तने के साथ खुद पर किए गए जानलेवा ह#मले के कारणों का पुख्ता पता नहीं चल पाया है। दोनों को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ओयल गांव का महाबीर सिंह किसी बात को लेकर इतनी तैश में आ गया कि उसने तेजधार ब्ले#ड से पहले पत्नी का गला रे#त कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और उसके बाद खुद पर भी ब्ले#ड से जानलेवा ह#मला करके लहूलुहा#न कर लिया।

स्थानीय लोग पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे कि महाबीर के लहूलु#हान होने की खबर आ गई। जिस पर पुलिस स्थानीय लोगों के साथ उसे ढूंढने पहुंची तो रास्ते में गिरे खू#न के कतरों का पीछा करते हुए महाबीर सोमभद्रा नदी से पार अर्धचेतन अवस्था में पड़ा मिला। उसे भी उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया।

       घायल पत्नी के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस उसकी हालत बयान देने लायक न होने के चलते उसके बयान नहीं ले पाई। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।