पटरी पर लौटा “हिमाचल”, 24 से 30 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 24 से  30 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। पर्व को आकर्षक बनाने के मकसद से विश्व भर से 20 देश के सांस्कृतिक दल आमंत्रित किये गये है। जो “कुल्लू दशहरा” में प्रस्तुति देंगे।देव समागम के महोत्सव को लेकर शिमला में  रविवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के उप महानिदेशक सहित प्रदेश के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरे का “कर्टन रेजर” भी जारी किया।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आपदा से हिमाचल को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें कुल्लू में भी ज्यादा नुकसान हुआ है। आपदा से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा पर्यटन को वापिस पटरी पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। क्योंकि प्रदेश अब आपदा से उभर रहा है। पर्व को आकर्षक बनाने के लिए इस बार बीस देशों के सांस्कृतिक दल भी बुलाए गए हैं। पर्यटक अब कुल्लू सहित प्रदेश में बिना डर के घूमने के लिए आ सकते हैं।