सिरमौर के बाद शिमला के शिव बावड़ी मंदिर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आपदा का जायजा लेने के लिए हिमाचल पहुंचे। वह सबसे पहले सिरमौर जिले के सतौन गांव में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद वह शिमला के तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर पहुंचे। अब वह कृष्णा नगर में क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेंगे। दोपहर एक बजे होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ वह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा के मानसून सत्र में BJP सांसदों द्वारा हिमाचल में आई आपदा को लेकर सवाल नहीं पूछने को लेकर उन्हें घेरा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के MP केंद्र से मदद लाने की बजाय आपदा में राजनीति कर रहे हैं। वह एक बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से आपदा को लेकर नहीं मिले। सोलन जिला में कंडाघाट ब्लॉक के तहत आते जडौण गांव में 14 अगस्त को दो मकान गिर गए थे। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। इसमें चार बच्चे शामिल थे। जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हुई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे पेश आया। यहां भारी बारिश के कारण दो मकान लैंडस्लाइडिंग की जद में आ गए।

इस हादसे में रति राम व इनके बेटे हरनाम के दो मकान लैंडस्लाइड के कारण गिर गए। हादसे के समय इन मकानों में 13 लोग सो रहे थे। शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में लैंडस्लाइड की घटना, 17 शव मिले 14 अगस्त को शिमला के समरहिल इलाके में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमें कई लोग दब गए। इसमें से 17 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 3 लोग अभी लापता हैं। NDRF के साथ आर्मी और पुलिस की टीमें अभी भी उनकी तलाश में लगी हुई हैं।