हिमाचलः खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम….

Spread the love

जिला कांगड़ा की खोली पंचायत में एक महिला की सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई है। हालांकि महिला को उपचार के लिए टांडा अस्पताल लाया गया था परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय सपना देवी शाम को घर से निकली और खेतों में गई।

इस दौरान जैसे ही महिला खेतों में काम करने लगी तो घास के बीच छिपे जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद महिला तुरंत घर पहुंची और इस बाबत परिजनों को जानकारी दी। परिजन महिला को आनन-फानन में टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। वही महिला की मौत के बाद से परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।