6 जनवरी को नाहन आएंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : हर्षवर्धन चौहान

Spread the love

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यक्रम तू हो गया है। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में  6 जनवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी। जनसभा के दौरान आपदा पीड़ितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए जाएंगे।      उन्होंने बताया कि 8 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधायक, मंत्री, पंचायती राज के चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता को प्रदेश सरकार के एक वर्ष की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। उद्योग मंत्री ने बताया कि  मुख्यमंत्री द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 216 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये जायेगे। दीगर है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 3 जनवरी को होना था लेकिन हड़ताल की वजह से इसे स्थगित  किया गया था।

उन्होंने बताया कि हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने के संबंध में वह 28 दिसंबर को केंद्रीय जनजाति मंत्री से मिले थे। 30 दिसंबर शाम को केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण के बाद 24 घंटे के भीतर एक जनवरी को कांग्रेस सरकार ने इस एक्ट को लागू कर दिया, जबकि भाजपा हाटी मुद्दे पर राजनीति करती रही।

  सर्किट हाउस में वीरवार सुबह आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक अजय सोलंकी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर व नरेंद्र तोमर सहित कांग्रेस  के अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे।