5 साल हेलीकॉप्टर में घूमते रहे जयराम ठाकुर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Spread the love

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ आरोप लगाना है। जयराम ठाकुर खुद 5 साल हेलीकॉप्टर  में घूमते रहे। आपदा  में जिन-जिन लोगों ने भी मुआवजे के लिए आवेदन किया है, उनको लगभग अभी तक 30 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार पहली क़िस्त में आवंटित कर चुकी है। आगे भी ये सहायता राशि आपदा से प्रभावित लोगों को देते रहेंगे। जय राम ठाकुर गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं।

वहीं उन्होंने जिला परिषद कैडर को लेकर कहा कि आज के समय में जिला परिषद के कर्मचारी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम कर रहे है। जो उनकी मांगे हैं उस पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक काम कर रही है। इस बारे में कर्मचारियों को किसी भी शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों की देनदारियों को समय-समय पर दिया जा रहा है।वहीं उन्होंने कहा कि शांता कुमार  एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने भी सरकार के काम की सराहना की है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री को अभी आराम करने की सलाह दी गई है। दो-तीन दिन में उनको अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वे एक सप्ताह के अंदर अपना काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री से मिलकर वापस शिमला वापस लौटे है।