राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रदेश के 5 दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। उनका 6 मई को धर्मशाला जाने का कार्यक्रम है, जहां पर वह केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए यहां प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें डी.जी.पी. संजय कुंडू, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ओंकार शर्मा, देवेश कुमार, आर.डी. नजीम, राकेश कंवर, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रपति 7 मई को प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी, जहां वह प्रसाद ग्रहणम कार्यक्रम में शामिल होंगी। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। इसके तहत इसी सप्ताह कांग्रेस अपने शेष सभी प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगा देगी। इसको लेकर 3 से 4 दिनों के भीतर दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित रहेंगे।