मंडी ज़िला के औट टनल में आज बड़ा हादसा हुआ। कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी बस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।




बस के चालक और परिचालक को भी चोटें आई हैं।




राहत की बात यह है कि घायलों में से किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करने के लिए कदम उठाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।



