24 घंटे ड्यूटी करने वाले हिमाचल के 9 पुलिस जवान बने ऑफिसर

Spread the love

 हिमाचल पुलिस के नौ जवानों का फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयन किया गया है। फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिसकर्मियों में पुलिस विभाग के एक हैड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल शामिल हैं।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 16 जनवरी 2024 को अनुभाग अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश वित्त और लेखा सेवा के कैडर में 30 उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 30 चयनित उम्मीदवारों में से नौ  पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।

फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिस जवानों में हैड कांस्टेबल वरुण कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, रवि दत्त, विजय कुमार, एलसी हिमानी,  कांस्टेबल प्रिंस कुमार, शुभम शर्मा, संदीप कुमार और रविंद्र ठाकुर शामिल है। 24 घंटे ड्यूटी में डटे रहने वाले पुलिस जवानों ने ड्यूटी के साथ कड़ी मेहनत करते हुए फाइनेंस एवं अकाउंट सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंकों के अधिकारियों ने उपरोक्त सभी पुलिस कर्मियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।