जनपद में 21 और 22 अगस्त 2022 को :एकल अभियान” की दो दिवसीय समन्वय बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब 120 पदाधिकारी व सेवा वर्ती कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में विशेष रूप से दिल्ली से चैप्टर, भाग, संभाग व प्रभाग स्तर के कार्यकर्ता भाग ले कर स्थानीय समितियों व सेवा वर्ती कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में अहम विचार विमर्श करेंगे। समन्वय बैठक के सफल आयोजन के लिए वीरवार को मंडी में एकल अंचल प्रभारी मंडी व सुंदरनगर के अंचल समितियों व सेवा वर्ती कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक आयोजन समिति का गठन भी किया गया।
बैठक उपरांत एकल अभियान के उत्तर हिमाचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख मनोहर ने बताया कि शहर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में होने वाली दो दिवसीय बैठक में ग्राम व नगर समिति के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी को पंचमुखी शिक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। बैठक में दिल्ली से चैप्टर, भाग, संभाग, प्रभाग, के लोग भी हिस्सा लेंगे व कार्यकर्ताओं को शिक्षित करने के साथ ही फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में एकल अभियान के वर्तमान और भविष्य की कार्य योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में जितेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, मनोहर लाल, ठाकुर सिंह वर्मा, परम देव शास्त्री, जीत राम, संजय सुरेहली, ओम चंद शर्मा, नीरज शर्मा, मंडी व सुंदरनगर अंचलों की समस्त कार्यकर्ता टोली भी मौजूद रही।