2022 के विधानसभा चुनावो में  भाजपा का मिशन रिपीट डिफीट,….

Spread the love

 2022 के विधानसभा चुनावो में  भाजपा का मिशन रिपीट डिफीट होगा और प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी | सरकार ने साड़े चार वर्षो में जिस तरह से जनता को छला है उससे  जनता ने भाजपा का सुपड़ा साफ़ करने का मन बना लिया है | यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने राजगढ़ में प्रेस से रू ब रू होते हुए कही |  उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने प्रदेश के बागडोर रानी प्रतिभा सिंह के हाथ में दी है और उसके बाद कार्यकर्ताओ में उर्जा का संचार हुआ है | उन्होंने कहा कि प्रदेश में  विकास को ग्रहण लग चुका है और जिला सिरमौर के साथ भेदभाव किया जा रहा है | सरकार के साथ साथ सांसद व् विधायक  पच्छाद की उम्मीदों पर भी खरा नही उतरे है | केवल घोषनाये की जा रही है और लोगो के हाथ निराशा ही लगी है |

 आज लोग पिने के पानी को तरस रहे है और अपनी गाड़िया लगाकर पानी की व्यवस्था करने को मजबूर है | जल शक्ती विभाग में अधिकतर पद खाली है | नारग व् चन्दोल में एस डी ओ नही है और चार सब डिविजन दो जे ई के सहारे चल रहे है | नारग व् नोहरी में नायब तहसीलदार के पद भी रिक्त चल रहे है | स्कूलों व् सड़को के हाल भी बेहाल है | अधिकतर कालेजो में प्राचार्य के पद खाली है | पेट्रोल , डीजल और  सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है |  घरेलू सिलेंडर भरवाना जहाँ आम आदमी के लिए एक चुनोती बन गया है वहीं कामर्शियल सिलेंडर की बडती कीमतों ने महंगाई में और इजाफा कर दिया है | बेरोजगारी सारे रिकोर्ड तोड़ रही है और  प्रदेश में पेपर लीक होना आम बात हो गयी है |  सरकार द्वारा युवाओं के साथ खिलवाड़ बंद होने का नाम नही ले रहा है | 

   

पिछले दिनों हुई ओलावृष्टी से  किसानो व् बागबानो का भरी नुकसान हुआ लेकिन किसी भे तरह की राहत देने की बात अभी तक नही की गयी | जी आर मुसाफिर ने सरकार से किसानो व् बागबानो को तुरंत राहत प्रदान करने और विभिन्न विभागों के रिक्त पद भरने की मांग की | इस अवसर पर पच्छाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, महासचिव विवेक शर्मा, शहरी कॉंग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा थुनु, पूर्व यूथ कॉंग्रेस महासचिव शिमला लोकसभा राम कृष्ण ठाकुर, मंडल प्रवक्ता पच्छाद अजय चौहान,सागर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |

https://youtu.be/VtQPOFhUQ8E