14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन सेरी पर पारपंरिक परिधानों में होगा कैटवाक

Spread the love

प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन छोटी काशी महोत्सव मनाया जा रहा है। जिला भर की संस्कृति की झलक यहां देखने को मिलेगी। पारपंरिक परिधानों में जहां युवा कैटवाक करते नजर आएंगे। वहीं पारंपरिक व्यंजनों की महक भी बिखरेगी। सराजी नाटी की थाप इस कार्यक्रम में रंग भरेगी। मंडी कलम का प्रदर्शन मुख्य आकर्षणों में शुमार होगा।

विशेष सेल्फी प्वाइंट पर अपनी फोटो कैमरे में कैद कर लोग यादगार लम्हों को संजो सकेंगे। कार्यक्रम का आरंभ सुबह दस बजे से होगा और दोपहर बाद तक चलता रहेगा। इस दौरान शहर का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जा सकता है। शुक्रवार को इस आयोजन को लेकर एसडीएम ऋतिका जिंदल ने बैठक की और कार्यक्रम को सफल अनाने की रूपरेखा तैयार की।