12 नवंबर को सुबह 8 से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

Spread the love

 जिला निर्वाचन अधिकारी आरके गौतम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गत 14 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है। कहा कि मतदान 12 नवम्बर 2022 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 और 130 के प्रावधानों और भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों में इस अवधि के दौरान लगाए जाने वाले विभिन्न प्रतिबंधों की अनुपालना को अक्षरशः सुनिश्चित बनाया जाएगा

जिला दण्डाधिकारी ने धारा 144 (2) सीआरपीसी के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि मतदान बंद होने से 48 घंटे पहले की अवधि के के दौरान शाम 5 बजे के बाद सार्वजनिक सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि के दौरान जिला में किसी भी स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति  एकत्र नहीं होंगे।  हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति होगी। सीमित समय और व्यावहारिकता को देखते हुए सभी हितधारकों को सूचित करने के संबंध में यह एक पक्षीय आदेश जारी किया गया है। यह आदेश आगामी 13 नवम्बर सायं 5 बजे तक लागू रहेंगे।