कसौली में पंजाब से सवारियां लेकर आए एक चालक की होटल की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हरि कृष्ण निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अशोक कसौली के एक होटल की पार्किंग में सोया हुआ था। जब सुबह पर्यटकों ने चालक को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह होटल की पार्किंग में गए और गाड़ी में देखा तो अशोक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद पर्यटक उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने की है।