हिमाचल में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी, खलीनी में EVM खराब…मतदाताओं को आया गुस्सा

Spread the love

 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। राज्य की राजधानी के खलिनी में ईवीएम (EVM) के खराब होने से करीब डेढ़ घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाताओं में आक्रोश भी नजर आया। हालांकि, ईवीएम को बदलने के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई।

  उधर, दिलचस्प बात ये है कि गर्मी की तपिश से बचने के लिए मतदाता ये सोच बैठे कि ठंडे-ठंडे में ही वोट डाल आते हैं। रोचक ये हुआ कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने ये सोचा था, लिहाजा मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। फिलहाल राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। नाहन के माॅडल स्कूल मतदान केंद्र पर करीब 15 मिनट देरी से मतदान शुरू होने का समाचार है। जानकारी ये भी है कि एक राजनीतिक दल के तंबू गाड़ने के दौरान पेयजल आपूर्ति पाइप को ही डैमेज कर दिया गया। इस कारण मोहल्ला गोविंदगढ़ में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। खास बात ये है कि पहाड़ी प्रदेश में मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर एनसीसी कैडेट भी तैनात किए गए हैं। रामपुर में महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया।