हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.3 रही तीव्रता

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व मंडी जिलों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 12:02 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 दर्ज की गई और इसका केंद्र मंडी जिले में 3.3 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि दो दिन पहले भी कुल्लू में भूकंप के झटके आए थे, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता अधिक न होने के कारण जानमाल के नुकसान की आशंका नहीं है।