Skip to content
देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से अशीष शर्मा और नालागढ़ से के एल ठाकुर की सदस्यता आज से रद्द।
विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले। मेने दिया है “लेस हार्ष” फैसला।
तीनो विधायको ने 22 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा था इस्तीफा।
इन तीनों निर्दलीय विधायको ने कांग्रेस के 6 विधायको के साथ 23 को भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
इनको रिव्यू करने के बाद तीनों सदस्यों के इस्तीफे मेने मंजूर कर लिए है।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की आज से इन तीनों निर्दलीय विधायको, विधानसभा की सदस्यता रद्द मानी जायेगी।
उन्होंने कहा की जगत सिंह नेगी की पेटिशन भी आई इस बीच इनकी सदस्यता रद्द करने की पेटिशन दायर की है। उस पर अभी फैसला नही दे रहा हूं।
Post Views: 59