हिमाचल के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंजाब में की पत्नी की हत्या, खुद को भी मारी गोली

Spread the love

पंजाब के फिरोजपुर कैंट में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या करने के बाद लेफ्टिनेंट ने खुद को भी गोली मार दी। पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वार लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला का रहने वाला हैं।

मृतक निशांत परमार (40) सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे।  निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था।