हिमाचल के दो खिलाड़ीयों ने दक्षिण एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

Spread the love

सोलन के आरती शर्मा और चेतन कपूर ने केरल के कोचीन में आयोजित दक्षिण एशियाई कुराश चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। इस चैम्पियनशिप में पाकिस्तान की अनुपस्थिति के बावजूद, दक्षिण एशियाई राष्ट्रों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आरती शर्मा ने 48 किलोग्राम वर्ग में और चेतन कपूर ने 90 किलोग्राम वर्ग में अपने दमदार प्रदर्शन से दिलों को जीता। इन दोनों खिलाड़ियों का सफल प्रदर्शन सोलन के वीरेंद्र सिंह धौलता के निर्देशन और हिमाचल के आशीष कुमार के कोचिंग से हुआ। हिमाचल कुराश संघ के महासचिव हरदव सिंह ने इस महत्वपूर्ण खबर की पुष्टि की।

संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धौलता, अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुल्ला, और उपाध्यक्ष सुनील (कंगड़ा से) आशीष (चबा से ), देविंदर विशिष्ठ, कृष्ण (मंडी से), डॉ भारती गुप्ता, संजय, सीमा जमियाल (शिमला से), सनी लालटा, रजनीश गुप्ता, सुनीता ग्रोवर (सोलन से), पंकज (सिरमौर से), नरेंद्र, विजय कुमार (कुल्लू से) ने उन्नत खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी सफलता की शुभकामनाएं दी।