हिमाचल के किन्नौर में कोरोना का आंकड़ा Zero, हुआ कोविड मुक्त …

Spread the love

किन्नौर मंगलवार को कोरोना मुक्त हो गया है। स्वास्थ्य विभाग व जिला के लोगों को के लिए यह राहत भरी खबर हैं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। 

उपायुक्त ने जिला के लोगो से आग्रह भी किया है कि लोग घर से बाहर निकलते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के नियमों की सख्ती से पालना अवश्य करे क्योंकि अभी कोरोना गया नहीं है। डीसी ने कहा कि किन्नौर में अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के कुल 93 हज़ार 465 कोविड टैस्ट लिए गए, जिसमें से 89 हज़ार 20 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 4 हज़ार 445 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।