हिमाचल कांग्रेस के नए युवा पार्टी अध्यक्ष बनेंगे विनय कुमार

Spread the love

डिप्टी स्पीकर विनय कुमार का इस्तीफा स्वीकार, कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर विनय कुमार का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। विनय कुमार ने हाल ही में अपने पद से त्याग पत्र सौंपा था, जिसे आज औपचारिक रूप से मंज़ूरी दी गई।
उनके इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि उन्हें जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी संगठन में संभावित फेरबदल और नए नेतृत्व की तलाश के बीच उनका नाम सबसे आगे चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, हाईकमान भी विनय कुमार को संगठन की कमान देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।