यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 लोगों की मौ#त हो गई। 150 से अधिक घा#यल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है।हादसे के बाद हालात भयावह है। अस्पताल के बाहर श#व जमीन पर बिखरे पड़े हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ CHC में लाशों को गिना। यहां 95 ला#शें बिखरी पड़ी हैं। वहीं, एटा के CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी।