उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है और 13 से 15 अगस्त तक पूरे अभियान को किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि हमीरपुर जिला हर बार की तरह इस बार भी इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग देगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही तिरंगा का स्टाक हमीरपुर पहुंच जाएगा और बहुत ही कम दरों पर पंचायत घरों व उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों केा वितरित किए जाएंगे.