विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के उद्देश्य तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय के दिशानिर्देशानुसार जिला में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला में पूर्व में हुए चुनावों में जहां पर मतदान की प्रतिशतता कम रही है वहां पर आमजन को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए कार्यक्रम के तहत विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला के 140 विभिन्न पाठशालाओं तथा चार कालेज व आई.टी.आई में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिसमें मुख्यतः निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला एवं नारा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । उप निदेशक उच्च शिक्षा राज कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला के विभिन्न पाठशालाओं के कुल 10425 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

