स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवयिों ने लूहणू मैदान में की सफाई-प्रियका राणा

Spread the love

    

जन भागीदारी की भावना के साथ नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज एनवाईके के स्वयंसेवियों ने लुहनु मैदान में स्वच्छ भारत अभियान  के तहत सफ़ाई की। इस पहल में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी प्रियंका राणा ने की। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका राणा ने बताया कि अपशिष्ट कचरा संग्रह इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य स्थान पर्यटन स्थल शैक्षणिक संस्थान,बस स्टैंड एवं उनके आसपास के स्थान,राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक धरोहर भवन,धार्मिक स्थल और उसके आस पास के स्थान,चिकित्सालय और जल स्रोत इत्यादि होंगे ।

    

यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर से  31 अक्टूबर 2022 तक देश के सभी ज़िलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफ़ाई का आयोजन करना है,इसमें समाज के सभी वर्गों, पीआरआई और संगठनों /सिविल सोसाइटी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा ताकि अपने आस पास के वातावरण या स्थानों को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता एवं गर्व की भावना उत्पन की जा सके।