स्वच्छता सप्ताह अभियान के अन्तर्गत आज नगर पंचायत राजगढ़ के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई की गई। यह जानकारी नगर पंचायत सचिव राजगढ़ अजय गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न व्यवसायिक परिसरों, सड़कों की सफाई, सड़कों के आस-पास की सफाई, विभिन्न वार्डो के रास्तों व नाले नालियों की सफाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान अपने घरों व आस-पास की सफाई रखने बारे लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आम जनता को कूडेदानों के उपयोग व सूखा व गिला कचरे को अलग-अलग कर सफाई कर्मचारियों को देने तथा प्लास्टिक कचरे के निष्पादन संबंधी जानकारी भी दी गई। इन सभी वार्डो में कूडे़ से संबंधित कुछ समस्याओं का निवारण भी मौके पर ही कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर में गुम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का निदान करते हुए नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने हेतु पिछले दो वर्षो से चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए वार्ड पार्षद कपिल ठाकुर व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से गत दिवस 11 बेसहारा पशुओं को कोटला बड़ोग गौ सैंन्चुअरी तथा हरिओम गौशाला भेज दिए गए है।