सोलन मेयर ने भी मांगा कांग्रेस से टिकट:5 लोगों ने किया टिकट के लिए आवेदन, वर्तमान विधायक की बढ़ी मुश्किलें

Spread the love

सोलन मेयर पूनम ग्रोवर। - Dainik Bhaskar

हिमाचल के सोलन नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने भी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकट पर अपनी दावेदारी की है। सोलन विधानसभा क्षेत्र से 5 लोगों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। इसमें मौजूदा विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य अमृता कश्यप, पलक राम कश्यप व देवेंद्र कश्यप ने टिकट मांगा है।

 

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 1 अगस्त तक टिकट के लिए आवेदन करने को कहा था। इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार टिकट के लिए निशुल्क आवेदन मांगे गए हैं। सभी टिकट चाहने वालों को आवेदन करना अनिवार्य किया गया है।

अमृता कश्यप।
पलक राम कश्यप।

इसी के तहत सोलन विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक को नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर व 3 अन्य से चुनौती मिल रही है। कर्नल धनीराम शांडिल सोलन से 2 बार के विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा 2 बार सांसद भी रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इस बार उन्हें टिकट के लिए चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

कर्नल धनीराम शांडिल।

2017 के विधानसभा चुनाव में 16 सीट से कर्नल धनीराम शांडिल ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप को 671 वोटों से हराया था। आने वाले विधानसभा चुनाव में शांडिल फिर से कांग्रेस टिकट के बड़े दावेदार हैं, लेकिन मेयर पूनम ग्रोवर, पलक राम कश्यप व अन्य की चुनौती को भी कम नहीं आंका जा सकता है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि आवेदनों की छंटनी के बाद नाम आगे भेजे जाएंगे।