आज मुरारी मार्केट हॉल, सोलन में भारतीय जनता पार्टी ज़िला सोलन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने की, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पच्छाद की विधायिका श्रीमती रीना कश्यप मौजूद रहीं। समारोह के प्रभारी तरसेम भारती रहे, जिनके कुशल संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, लखविंद्र राणा, के.एल. ठाकुर, गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश सचिव डॉ. डेज़ी ठाकुर, एवं प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा शामिल थे।
