स्वास्थ्य विभाग सायरी और टीबी टीम सोलन द्वारा आज सोलन की फार्मा कैमिको लैबोरेट्रीज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 60 कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस कैंप में बताया गया कि बीपी से कैसे बचाव किया जा सकता है और इसकी किस तरह से नियमित जांच की जानी चाहिए। वहीं टीबी बीमारी के बारे में भी इस दौरान विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई।
बीएमओ सायरी डॉ अजय सिंह ने बताया कि बीपी आज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है और लोग इसकी ओर ध्यान नहीं देते हैं ऐसे में आज फार्मा कैमिको लैबोरेट्रीज में कैंप के दौरान लोगों को ब्रिक्स वॉक के बारे में बताया गया है।
वही टीबी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए टीबी वालंटियर तैयार करने के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई है। वहीं टीबी को लेकर विस्तृत जानकारी सोलन अस्पताल से आई टीबी टीम द्वारा लोगों को दी गई है।
वहीं निक्षय मित्र बनाने की पहल भी इस कंपनी से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी निजी कंपनियों में बीपी और टीबी बीमारी के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि इन बीमारियों की तरफ लोग ध्यान देकर और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सके।