हिमाचल में जिला सोलन के युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया हैं। मामला शलूमणा के समीप आंजी गांव का बताया जा रहा है। जहां युवक ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार आंजी गांव के करीब 24 साल के युवक रिकी का शव मंगलवार को परिजनों ने घर के पास ही पेड़ में लटका हुआ मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। माना जा रहा कि युवक ने सोमवार देर रात ही फांसी लगाई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवा रही है।